नई शुरुआत: फिर से शुरुआत करने में हमेशा देरी होती है,नई शुरूआत के लिये कभी देरी नही होती।जो किया जा चुका है उसे लौटाया नही जा सकता।लेकिन आगे बढ़कर आप अभी भी बहुत कुछ कर सकते है वास्तविक बने, ईमानदार रहे,अपने को हमेशा आगे बढ़ाने का प्रयास करें।अपनी गलती, अपनी इक्छा , अपनी वास्तविकता, सच्चे प्रेम, ओर मूल्यों को स्वीकार करे। जो आप हमेशा अनुभव करते है,अपने आप को वह महसूस करने दे।वह कहने का रास्ता निकाले, जो आप हमेशा कहना चाहते है। सिर्फ समय गुजर गया है इसका अर्थ यह नही कुछ महत्वपूर्ण अब नही बचा।आप अभी भी वही है जो पहले थे,आप इस पल आपकी सोची वास्तविकता के योग्य है। जो भी अवसर आपने खो दिए है ,उन्ही ने आपके लिये आगे का रास्ता इस समय उपलब्ध अवसरों के लिये बना लिया है ओर यही इस पल को महत्वपूर्ण व अर्थपूर्ण अवसर बनाता है। बुद्धिमान अपने लिए अवसरों का निर्माण स्वंय कर लेता है अपने से हमेशा कुछ न कुछ ,कभी कभी कहते रहे और यह कुछ समय पश्चात आपकी सच्चाई बन जाएगी।आप अपने आप से बार बार क्या कह रहे है? यदि आप बार बार अपने से यह कहते रहेंगें की आप यह नही कर सकते तो आप उसे कभी नही कर पाएंगे। आप अपने आप को जो भी बार बार कहते है उसका महत्वपूर्ण परिणाम होता है। यह आपके लिये एक भार भी हो सकता है या एक महत्वपूर्ण अवसर। अपने आप को महामानव समझने की भूल करने में कोई लाभ नही लेकिन अपने आप मे अंतर्निहित शक्तियों को बार बार याद करने से अनगिनत लाभ होते है आप सोच सकते है,आप कुछ योजना क्रियान्वित कर सकते है आप किसी उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित कर कार्य कर सकते है। आप महसूस कर सकते है,समझ सकते है रचना कर सकते है और नई परिस्थितियों से तालमेल बैठा सकते है। निर्माण करें, सुधार करे प्यार करे और आनंद ले: जब आप अपने आप से बात करे तो सोचे कि आपने अभी तक क्या अच्छा किया है और आप अब क्या अच्छा कर सकते है।अपने आप को बार बार याद दिलाये ,आप कर सकते है और आप कर पायेंगे। सोचिये ओर सम्रद्धि की ओर कदम बढाइये।
"Discover a world of Inspiration and Motivation through our uplifting Blog.Immerse yourself in captivating stories, practical tips,and empowering advice that will ignite your passion and drive. Unlock your true potential, embrace positivity, and embark on a transformative journey towards personal growth and fulfilment .Let my inspirational blog be your guiding light ,fueling your sprit and helping you create a life filled with purpose and success.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
How to Read Charts and know the basic terms for Share trading Market.
To read stock market charts effectively, you need to understand what chart types show, how price bars/candlesticks work, and the core termin...
-
LATEST FROM LALIT MOHAN SHUKLA Join Kindle Unlimited Biodata Releasing Soon .... Released ....... Click Below to Order e-book Handbook F...
-
### The Importance of Ports, Shipping, and Waterways for Trade, Economic Prosperity, and Global Understanding # *The Importance of Ports, Sh...
-
*Poems and Songs of Lalit Mohan Shukla: A Journey Through Soulful Verses and Timeless Lyrics* 1. *Preface* * The Inspiration Behind the C...
No comments:
Post a Comment
thank you